News
40th ANNIVERSARY OF VILEPARLE-JUHU CENTRE
बापदादा के अति स्नेही, अथक सेवाधारी आदरणीय दैवी भाई तथा बहने
ओमशांति। ईश्वरीय यादप्यार स्वीकार करना जी।
विलेपार्ले सेंटर के ४० वे बर्थ डे के निमित्त आयोजित कार्यक्रम का समाचार –
दिनांक २२ अप्रैल २०१८ रविवार के दिन को विलेपार्ले सेंटर के ४० वी वर्षगांठ पर विलेपार्ले के एकोल मंडल इंटरनॅशनल स्कूल के विशाल ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में विलेपार्ले सबजोन के सभी टीचर्स तथा ८०० बी के भाई बहने उपस्थित थे। साथ में सांताक्रूज़ सेवाकेंद्र की संचालिका बी के मीरा बहन, कमलेश बहन तथा अन्य टीचर्स बहाने भी उपस्थित थी।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन बी के नम्रता और जानेमाने टीवी कलाकार भ्राता राज वर्मा जी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ परमात्मा की मधुर स्मृति में बी के उमा बहन के मधुर गीत द्वारा हुआ।
अनेक सेंटर से पधारे डांस ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
प्रसिद्ध गायिका पूनम राज ने बहुत ही सुन्दर गीत प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात महानुभावो को मंच पर आमंत्रित किया गया।
बी के योगिनी बहन – मुख्य संचालिका विलेपार्ले सबजोन
बी के मीरा बहन – मुख्य संचालिका सांताक्रूज़ सबजोन
बी के अंसुला बहन
बी के अंसुला बहन
बी के दीपा बहन
बी के योगिनी बहन ने अपने वक्तव्य में कहा कि –
४० वर्ष पूर्व राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी, दादी जानकी जी , दादी गुलज़ार जी, दादी निर्मलशांता जी के द्वारा अन्य महारथी भाई बहनो के उपस्थिति में विलेपार्ले सेंटर का उद्घाटन हुआ था।
विलेपार्ले सेंटर प्रारम्भ होने के पहले १९७६ में एक भव्य कांफ्रेंस तथा मेला – DIVINISE THE MAN का आयोजन विलेपार्ले के मीठीबाई कॉलेज के पास के ग्राउंड पर हुआ था। तब से जुहू विलेपार्ले एरिया में सेवाएं शुरू हो गयी। स्वयं दादी प्रकाशमणि जी की प्रेरणा से यहाँ सेंटर की स्थापना की गयी।
पिछले ४० वर्ष की यात्रा में अनेकानेक प्रकार की सेवाओं का कांफ्रेंस, मेले, हेल्थ मेले, यात्राएं, मेडिकल कैंप, राजयोग शिविर के आयोजन होते रहे। धीरे धीरे अन्य स्थानों पर भी सेवाकेंद्र खुलते गए।
वर्त्तमान समय वीलेपार्ले सबजोन के अंतर्गत २३ सेवाकेंद्र उपसेवाकेन्द्र सेवा में है।
VIP की सेवाएं भी बहुत अच्छी होती रही। अनेक फिल्म कलाकार जुहू विलेपार्ले में रहते है उनसे भी संपर्क होता रहा। रक्षा बंधन के निमित्त उनकी सेवा होती रहती है। अनेक बिज़नेसमन और इंडस्ट्रियलिस्ट की भी अच्छी सेवा रहती है।
डबल विदेशी भाई बहनो की सेवाएं आज भी चल रही है। जब भी वे मधुबन जाते है तो बिच में १-२ दिन के लिए ओमनिवास सेंटर पर रूक कर फिर आगे की यात्रा करते है।
२००२ में मुंबई के अँधेरी में ग्लोबल हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। तब से लेकर हॉस्पिटल द्वारा बहुत ही अच्छी सेवाएं चल रही है। अनेक बी के महारथी भाई बहने हॉस्पिटल की सेवाओं का लाभ ले रहे है।
विलेपार्ले सेंटर यह व्यापर एवं उद्योग प्रभाग का नेशनल कोऑर्डिनेटिंग ऑफिस भी है।
संस्था के अनेक गीतों की कैसेट बनायीं गयी। शुरू के समय भारत के सुप्रसिद्ध कवी प्रदीप जी, कवी भारत व्यास भी संपर्क में आये। उन्होंने भी बाबा के बहुत अच्छे अच्छे गीत लिखे।
इस तरह से बी के योगिनी बहन ने ४० वर्ष की सेवा यात्रा का साक्षात्कार सभी को कराया।
बी के मीरा बहन ने अपनी शुभ कामनाये देते हुए सभी भाई बहनो का अभिनन्दन किया।
बी के अंसुला और बी के दीपा ने भी अपने दिल के भावनाये व्यक्त की और योगिनी दीदी के धन्यवाद और बधाई भी दी।
तत्पश्चात दीप प्रज्वलन तथा केक कटिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें अनेक आमंत्रित भाई बहनो ने भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
डॉ राजेश वालंद जी ने अपनी सुमधुर आवाज में ख़ुशी का गीत प्रस्तुत किआ।
इस कार्यक्रम डॉ विवेक मेहन-कार्डियोलॉजिस्ट, बी के हरिशभाई, शशिकांत सींग भाई, जय भाई (लागोस), पियूष भाई और शीला बहन (अमेरिका), भद्रेश भाई ने शुभ कामनाये दी।
बी के कमलेश ने विलेपार्ले सेंटर को विशेष अभिनन्दन बधाई दी।
बी के तपस्विनी बहन ने दीदी साथ का और सेवाओं का अनुभव सुनाया।
बहन कृति पारेख ने मन की शक्ति के प्रयोग सब के सामने प्रस्तुत किये।
Dr. Kruti Parekh is India’s First Test-Tube Baby by Birth, an I.T Engineer by Education, World’s Youngest Artistic Illusionist & India’s Young Mind Genius . and a Phd in Magical Entertainment and Humanities from USA.
४० वर्ष की सेवा का संक्षिप्त समाचार फोटो स्लाइड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम के लिए एकॉल मॉडियल इंटरनेशनल स्कूल ऑडिटोरियम सेवा के लिए प्राप्त हुआ. बी के योगिनी बहन ने एकोल मोंडिअल इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन भ्राता प्रदीप सारदा जी का ईश्वरीय सौगात प्रदान कर सम्मान किया. उनके अनमोल सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद दिया.
अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात बी के प्रतिभा बहन ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।
अंत में सभी भाई बहनो ने ईश्वरीय सौगात और स्नेह से ब्रह्माभोजन को स्वीकार किया।
Continue Reading
News
Mahashivratri Mahotsav

अँधेरी पश्चिम डी एन नगर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव – शिव अवतरण से स्वर्णिम भारत
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के विलेपार्ले सबजोन की ओर से २० से २७ फरवरी 2025 तक महाशिवरात्रि के पावन पर्व के निमित्त भव्य आध्यात्मिक मेले का आयोजन।
स्थान – महात्मा ज्योतिबा फुले ग्राउंड (प्रगति मैदान ) डी एन नगर पुलिस स्टेशन के सामने, अँधेरी पश्चिम
मेले के उद्घाटन २० फरवरी २०२५ विशिष्ट अतिथियों उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम में हज़ारो की संख्या में जनसमुदाय ने लाभ लिया।
स्थान – महात्मा ज्योतिबा फुले ग्राउंड (प्रगति मैदान ) डी एन नगर पुलिस स्टेशन के सामने, अँधेरी पश्चिम
मेले के उद्घाटन २० फरवरी २०२५ विशिष्ट अतिथियों उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम में हज़ारो की संख्या में जनसमुदाय ने लाभ लिया।
विशेष अथिति के रूप में –
1) आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी योगिनी दीदी, विलेपार्ले सबजोन मुख्य संचालिका, वाईस चेयरपर्सन-व्यापर एवं उद्योग प्रभाग
2) जे कुमार इंफ़्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के चेयरमैन आदरणीय भ्राता जगदीश एम् गुप्ता जी,
3) मुंबई महानगरपालिका के पश्चिम वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर आदरणीय भ्राता चक्रपाणि अल्ले जी,
4) पूर्व नगरसेवक आदरणीय भ्राता देवेंद्र आंबेरकर जी
5) भ्राता बी के मोहन भाई पटेल, बी के राजसिंघ भाई (माउंट आबू ), बी के दीपा बहन उपस्थित थे।
अपने वक्तव्य में भ्राता जगदीश जी ने कहा कि अनेक वर्षों से मै ब्रह्माकुमारी संस्था के संपर्क हूँ। उनके सामाजिक तथा आध्यात्मिक सेवा कार्यों की बहुत दिलसे सराहना करता हूँ। हमारे कंपनी में १२ हज़ार से भी ज्यादा लोग काम करते है। कई बार कुछ कठिन परिस्थिति अति है तो मन को शांत रखना कठिन होता है। लेकिन इस संस्था में जो मैडिटेशन सिखाया जाता उससे हमें बहुत ही शांति और आनंद का अनुभव होता है। ब्रह्माकुमारी बहनो के संपर्क में आने से हमें बहुत शक्ति का अनुभव होता है। इसके लिये मै उनको धन्यवाद् देता हूँ।
भ्राता चक्रपाणि अल्ले जी ने कहा कि जब से मैं ब्रह्माकुमारी संस्था के संपर्क आया हूँ तब से मुझे बहुत ब्लेसिंग का अनुभव हुआ है। मै माउंट आबू हेड क्वार्टर में जाकर आया हूँ। हम जो भी कार्य करते है उसमे मैडिटेशन को जोड़ने से शांति और पावर महसूस होता है।
भ्राता देवेंद्र आंबेरकर जी ने कहा कि मै जिस बिल्डिंग में रहता हूँ उसके पहले माले पर ब्रह्माकुमारिस का सेंटर है। उनके हर प्रोग्राम में मुझे शामिल होने का मौका मिलता है। योगिनी दीदी से हमें बहुत सहयोग मिलता रहता है। हमारे जीवन में भी शांति आ गयी है। इसके लिए मै दिल से ब्रह्माकुमारी दीदियो का आभार व्यक्त करता हूँ।
विलेपार्ले सबजोन की मुख्य संचालिका आदरणीया राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी योगिनी दीदी ने मेले की विस्तृत जानकारी देकर इसका उद्देश्य बताया। तथा आमंत्रित अतिथियों को शाल द्वारा सम्मानित किया। बी के मोहन भाई पटेल, बी के दीपा बहन तथा बी के राजसिंह भाई ने मेले के प्रति अपनी शुभ कामनाये व्यक्त की।
शिव अवतरण से स्वर्णिम भारत आध्यात्मिक मेले के मुख्य आकर्षण –
१ – १५ फ़ीट का नारियल का शिवलिंग
२ – द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन
३ – स्वर्णिम भारत दर्शन
४ – चैतन्य देवियों की झांकी
२ – द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन
३ – स्वर्णिम भारत दर्शन
४ – चैतन्य देवियों की झांकी
५ – कुम्भकर्ण की भव्य झांकी
६ – शांति अनुभूति कुटीर (मैडिटेशन रूम )
७ – निशुल्क मेडिकल कैंप
८ – व्यसन मुक्ति स्टॉल
९ – जीवन मूल्य आधारित खेल
१० – आध्यात्मिक परामर्श स्टॉल
६ – शांति अनुभूति कुटीर (मैडिटेशन रूम )
७ – निशुल्क मेडिकल कैंप
८ – व्यसन मुक्ति स्टॉल
९ – जीवन मूल्य आधारित खेल
१० – आध्यात्मिक परामर्श स्टॉल
Lokhandwala
BK Shivani:The Power of Decision Making in Difficult Situation, 21th August, 05.30pm

BK Shivani: The Power of Decision Making in Difficult Situation
News
Mahashivratri celebration photos Laxmi Narayan Temple

PHOTOS OF MAHASHIVRATRI CELEBRATION AT LAXMI NARAYAN TEMPLE, ANDHERI (EAST)
FROM 21 TO 23 FEBRUARY 2020
-
Vileparle(E)6 years ago
Shobhayatra at vile parle east..Mumbai
-
News5 years ago
Mahashivratri celebration photos Laxmi Narayan Temple
-
Vileparle(W)5 years ago
MAHASHIVRATRI CELEBRATION at Vileparle West Mumbai
-
News6 years ago
Business & Industry Wing Faculty Development Training Program
-
Vileparle(E)3 years ago
Enlightening Session by BK Brij Mohan Bhai Ji
-
J.B.Nagar8 years ago
Janmashtami Festival at Goyanka Hall, JB Nagar, Andheri East
-
Vileparle(W)5 years ago
Mumbai BSES Hospital’s New CT Scan Machine and other Infrastructure Inauguration
-
Vileparle(E)5 years ago
Vileparle(Mumbai) : True Essence of Srimad Bhagavad Geeta | 7-9 Feb 2020